मध्य प्रदेशराजनीति

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने दी 35 लाख रुपये की सौगात

गाडरवारा। विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सांसद विकास निधि से 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, चबूतरा, टीन शेड एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता थी, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह स्वीकृति एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।

इन ग्रामों में होंगे विकास कार्य

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत चांवरपाठा अंतर्गत ग्राम बंधा में शंकर मंदिर के पास सीसी चबूतरा एवं छत निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ग्राम सिहोरा में आंतरिक नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इसके अलावा ग्राम कामती में छोटू के मकान से साहू के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

वहीं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत सांईखेड़ा अंतर्गत ग्राम आमगांव छोटा के चिकलौडिया मोहल्ले में सार्वजनिक टीन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम घूरपुर में आंतरिक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा ग्राम धनोरा में जगदीश मेहरा की दुकान से प्रहलाद रजक के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

विकास कार्यों की स्वीकृति से संबंधित ग्रामों के निवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे बरसात के दौरान आवागमन और जल निकासी की समस्याएं उत्पन्न होती थीं। अब इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री और सांसद के प्रति जताया आभार

ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत मंत्री उदय प्रताप सिंह तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और विकास का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!