दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, नरसिंहपुर में मानव श्रृंखला बनाकर माफियाराज के खिलाफ किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेसजन, शराब माफिया और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना; बोले- मध्यप्रदेश में माफियाराज नहीं, कानून का राज चाहिए

नरसिंहपुर। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया से जुड़ी कार्रवाई के दौरान ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश में कथित रूप से बढ़ते माफियाराज, शराब माफियाओं के बढ़ते हौसलों और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए गए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत को गंभीर घटना बताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। यदि कानून के रखवालों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

कांग्रेसजनों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटेल, प्रदेश सचिव मनीष राय, विभाष जैन, डॉ. संजीव चंदोलकर, चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष रुद्रेश तिवारी एवं जिनेश जैन शामिल हुए।
इसके अलावा जिला महासचिव अवधेश रूसिया, जिला सचिव श्रीमती उमा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, धनीराम पटेल, राजेंद्र कौरव, सूर्यकांत लोधी, गिरजा शंकर कौरव, अरविंद पटेल, सतीश सैनी, लखन पटेल, नरेश जाट, नगराध्यक्ष रोहित पटेल एवं राजीव दुबे ने भी प्रदर्शन में सहभागिता की।
सेवादल जिलाध्यक्ष अतुल चौरसिया, जिला प्रवक्ता अजय दुबे, आशीष गुप्ता, अभिषेक पटेल, सेवादल महिला कांग्रेस की श्रीमती प्रियंका चांदनी दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना शाह, किसान कांग्रेस चीचली अध्यक्ष सत्यनारायण कौरव, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सुनील दुबे, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिकांत गुर्जर, किसान कांग्रेस गाडरवारा अध्यक्ष जितेंद्र बिल्थरे, मंडलम अध्यक्ष संजय कौरव, भूपेंद्र कौरव एवं आकाश कौरव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस का आरोप- प्रदेश में माफियाओं के हौसले बुलंद

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि मध्यप्रदेश में माफियाराज के बजाय कानून का राज स्थापित होना चाहिए। शराब माफिया और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी पुलिस अधिकारी या आम नागरिक को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
कांग्रेस ने दोहराया कि अन्याय, अत्याचार और माफियाओं के खिलाफ उसका संघर्ष जारी रहेगा। दिलीप पुरी गोस्वामी की मौत के मामले को लेकर आयोजित यह प्रदर्शन प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विपक्ष के हमले के रूप में देखा जा रहा है।







