मध्य प्रदेश

बड़ेवली परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों ने कराया परीक्षण

मुस्लिम समाज की सराहनीय पहल, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण; मरीजों को निःशुल्क दवाओं का भी किया गया वितरण

गाडरवारा। सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ चावड़ी वार्ड स्थित बड़ेवली परिसर में विगत दिवस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

शिविर में जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान एवं हाफिज व कारी जुबेर आलम साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सुबह से ही मरीजों के पंजीयन का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अनुशासित तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं चिकित्सकों ने मरीजों का बारीकी से परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में वशीम खान, राज ताजी, जीशान खान, आरिफ बाबा, साजिद अंसारी, अनीश ताजी, बबलू राइन, राजा खान, मोहसिन खान, इकबाल खान सहित अनेक युवाओं ने सराहनीय योगदान दिया।

आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। सामाजिक सहभागिता से आयोजित ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!