मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नन्द लाल कटारे का निधन

एडवोकेट संजीव कटारे के पूज्य पिताजी थे श्री कटारे, 3 नवंबर को ली अंतिम सांस

गाडरवारा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नन्द लाल कटारे का 3 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

श्री नन्द लाल कटारे, एडवोकेट संजीव कटारे के पूज्य पिताजी थे। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के बाद वे सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल कटारे परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!