इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम
पुरानी गल्ला मंडी में सुबह 11 बजे होगा आयोजन, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

गाडरवारा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा आज शनिवार, 31 अक्टूबर को विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम नगर की पुरानी गल्ला मंडी में प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर कांग्रेसजन दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे तथा उनके योगदान का स्मरण करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दुबे, मंडलम अध्यक्ष संजय कौरव, हंसू राय, मोनू झिरा एवं सुखदेव शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) एवं कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।







