मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने किया स्वागत

पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन का संदेश

गाडरवारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विगत दिवस नगर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। घोष की मधुर ध्वनि के बीच अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन करते हुए राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत दोपहर 3:30 बजे वल्लभ मार्केट में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इसके बाद निर्धारित मार्ग पर पथ संचलन प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवक अनुशासित कतारों में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। पथ संचलन वल्लभ मार्केट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वल्लभ मार्केट पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे मार्ग में अनुशासन और सामूहिकता का दृश्य देखने को मिला। स्वयंसेवकों की एकरूपता और कदमताल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

समाज में अनुशासन और राष्ट्रभावना जागृत करना उद्देश्य

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, संगठन, एकता और राष्ट्रभावना का संदेश प्रसारित करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षभर समाज जागरण, सेवा कार्यों और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य करता है। पथ संचलन इन्हीं विचारों और संस्कारों का प्रतीक है, जो युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करता है।

पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!