मध्य प्रदेश

करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा एक दिन का अवकाश, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की संवेदनशील पहल

पारिवारिक भावनाओं और त्योहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर को विवाहित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवकाश देने की पहल

नरसिंहपुर। करवा चौथ के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने विवाहित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पारिवारिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील पहल की है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026 को विवाहित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश प्रदान किए जाने की पहल की गई है।

पुलिस अधीक्षक की इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को अपने परिवार के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए महिला अधिकारी एवं कर्मचारी परिवार और सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करती हैं। ऐसे में त्योहार के अवसर पर उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देना उनकी भावनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

डॉ. ऋषिकेश मीना की इस पहल को पुलिसकर्मियों के कल्याण और पारिवारिक जीवन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। यह कदम इस बात को रेखांकित करता है कि कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों की व्यक्तिगत भावनाओं और पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!