मध्य प्रदेश

मेहमूद पहलवान का आकस्मिक निधन

गाडरवारा। शास्त्री वार्ड निवासी जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मेहमूद पहलवान का लगभग 57 वर्ष की आयु में आज मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से परिवार व शुभचिंतकों में शोक की लहर देखी गई । मेहमूद पहलवान मिलनसार सामाजिक एवं मददगार व्यक्तित्व के धनी थे। वे लंबे समय तक जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे तथा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते थे। कांग्रेस पार्टी में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी । उन्हें राजीव वार्ड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा । उनके निधन पर सभी वर्ग के लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!