Uncategorizedक्राइममध्य प्रदेश

सालीचौका में बढ़ता तनाव, एक माह में दो युवतियां लापता,बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका/गाडरवारा, नरसिंहपुर।
सालीचौका क्षेत्र में पिछले एक माह के भीतर दो युवतियों के लापता होने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मामले को लेकर बजरंग दल खुलकर सामने आया है और संगठन ने धर्म विशेष के युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बुधवार को बजरंग दल जिला संयोजक शिवम राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता और दुर्गा वाहिनी सदस्य गाडरवारा थाने पहुंचे। यहां संगठन की ओर से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि दोनों लापता युवतियों को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित परिजनों को सौंपा जाए तथा पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

“झाड़-फूंक के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां” — संगठन का आरोप

बजरंग दल ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सालीचौका क्षेत्र में कुछ स्थानों पर झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और युवतियां पहुंचती हैं। संगठन का कहना है कि ऐसे स्थानों का दुरुपयोग कर युवतियों को कथित तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी स्थानों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

थाने पहुंचे कार्यकर्ता, कार्रवाई की मांग तेज

गाडरवारा थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि लगातार युवतियों के लापता होने की घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षेत्र में चर्चा और बढ़ी चिंता

घटना के बाद सालीचौका क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य माहौल कायम हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!