मध्य प्रदेश
कामती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
25 वर्षीय शिवकुमार जाटव की असमय मौत से गांव में मातम, सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

गाडरवारा। कामती में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवकुमार की कल शाम कामती में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में जान चली गई। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश फैल गया।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने कामती में सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। वहीं, युवा शिवकुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।







