खेलमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता: उत्तर प्रदेश को हराकर केरल ने दर्ज की शानदार जीत

18 ओवर में 83 रन पर सिमटी उत्तर प्रदेश की टीम, केरल ने 15वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीता मुकाबला; अनग बने मैन ऑफ द मैच

गाडरवारा। नगर के पुराने कॉलेज ग्राउंड स्थित रुद्र मैदान पर आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए पहले मुकाबले में केरल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को पराजित कर जीत अपने नाम की।

मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर के खेल में उत्तर प्रदेश की पूरी टीम विकेट गंवाकर महज 83 रन ही बना सकी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 15वें ओवर में ही 84 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अनग का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए केरल टीम के खिलाड़ी अनग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी अपना दमखम दिखाते हुए 3 ओवर में 10 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने केरल की जीत में अहम भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर नगर में खेल उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग, नगर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और खेलप्रेमी मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकगण विभिन्न खेल मैदानों पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

मैच के दौरान शानदार एवं रोचक कमेंट्री राजेश त्रिपाठी और ब्रजेश सोनी द्वारा की गई, जिसने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से गाडरवारा को खेल जगत में नई पहचान मिल रही है और नगर के खेलप्रेमियों को देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाशाली टीमों का खेल देखने का अवसर मिल रहा है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!