मध्य प्रदेश

मां नर्मदा समाजसेवी संस्था की बैठक अनघोरी में संपन्न, नए मंडलों और पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

नर्मदा संरक्षण, स्वच्छता अभियान और अवैध रेत उत्खनन रोकने पर हुई चर्चा, सैकड़ों नर्मदा भक्त रहे मौजूद

गाडरवारा। मां नर्मदा समाजसेवी संस्था की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस ग्राम अनघोरी स्थित मां नर्मदा तट पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नर्मदा भक्तों ने सहभागिता की।

बैठक में मुख्य अतिथियों के रूप में अनघोरी आश्रम के पुजारी, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं संस्थापक भैयाजी रावत, प्रदेश मंत्री ठाकुर धर्मपाल सिंह, कमलेश सिंह परमार, जिला अध्यक्ष अजीत पटेल, जिला महामंत्री अशोक भार्गव, दुर्गपाल राजपूत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा मैया के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लगभग 20 गांवों को शामिल करते हुए पीपरपानी मंडल का गठन किया गया। मंडल अध्यक्ष के रूप में रामकुमार पाराशर (पीपरपानी), महामंत्री रामपाल सिंह राजपूत (अनघोरी) तथा उपाध्यक्ष जीवन सिंह राजपूत (पिठरास) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में राजेंद्र मेहरा (पत्रकार) तथा जिला मंत्री के रूप में मनमोद सिंह गुर्जर (खकरिया) की नियुक्ति की गई। वहीं पलोहा एवं बिछुआ क्षेत्र के लिए अलग-अलग मंडलों का गठन करते हुए पलोहा मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल (झिरिया) और बिछुआ मंडल अध्यक्ष केहर सिंह कीर को नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मां नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नर्मदा तटों की नियमित साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। संस्था द्वारा सभी नर्मदा भक्तों से अपील की गई कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने नजदीकी नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के गुरुजी ने नर्मदा तटों पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने की मांग की। अंत में ग्राम पंचायत अनघोरी के सरपंच द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, जिला मंत्री भैयाजी ठाकुर, मनोज पटेल, तहसील साइंखेड़ा अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष सूरज सिंह राजपूत, सचिव रेवाशंकर कटारे, केदार सिंह राजपूत, नानकराम पटेल, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय साहब, कैलाश उदेनियां, कमलेश पटेल सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में नर्मदा भक्त उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!