क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में परिवार को नशीला खाना खिलाकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, 40 लाख के जेवर गायब

नरसिंहपुर में सनसनीखेज मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

संवाददाता पूजा मालवीय

नरसिंहपुर। शहर के राजनगर कॉलोनी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने अपने ही परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

खाना खाने के बाद बेहोश हो गया पूरा परिवार

परिजनों के अनुसार घटना वाली रात युवती ने घर के सभी सदस्यों को भोजन कराया था। खाना खाने के कुछ समय बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए। अगले दिन सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली, तब युवती घर से गायब थी।

इतना ही नहीं, घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी गायब मिले। परिवार का आरोप है कि युवती घर से करीब 35 से 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात अपने साथ ले गई है।

लाखों के जेवर गायब होने का आरोप

पीड़ित परिवार के मुताबिक घर से चांदी की करधन, पायल, सोने का हार, चूड़ियां समेत कई कीमती आभूषण गायब हैं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

प्रेमी पर युवती को भगाने का आरोप

परिवार ने किसानी वार्ड निवासी ऋषि डांगीवाल प्रजापति पर युवती को भगाने और पूरी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि युवती 20 तारीख को युवक के साथ घर छोड़कर चली गई और दोनों ने कथित तौर पर विवाह भी कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, गायब जेवरात और युवती की लोकेशन को लेकर जांच में जुटी हुई है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!