ककरा रोड हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंचीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल
परिजनों को बंधाया ढांढस, उचित मुआवजा और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

गाडरवारा। ककरा रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मालवाहक वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय सुरेंद्र सिंह पटेल (मंझले भैया) मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय हैं और प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए।
मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गाडरवारा श्री सतीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री लखन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







