इटारसी के सूरजगंज में रोजाना जाम की समस्या, प्रशासन बना मूकदर्शक
इटारसी के सूरजगंज रोड पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अवैध पार्किंग और प्रशासन की लापरवाही से आम जनता परेशान है।

संवाददाता सनी लालवानी इटारसी
इटारसी। शहर के सूरजगंज रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग और बेतरतीब वाहनों की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुद्वारे के पास स्थित एक ढाबा मालिक की बोलेरो गाड़ी अक्सर सड़क पर खड़ी रहती है, जो जाम का मुख्य कारण बनती है। वहीं, आसपास के दो जनरल स्टोर्स के सामने टू-व्हीलर वाहन दिनभर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सूरजगंज चौराहे पर वृंदावन डेयरी के पास भी चार पहिया वाहन स्थाई रूप से खड़े रहते हैं। स्कूल टाइम और शाम के समय तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, कई बार जाम एक किलोमीटर तक लंबा हो जाता है।
नागरिकों का कहना है कि सूरजगंज रोड का यह हाल दिनभर बना रहता है, फिर भी प्रशासन स्थिति को नजरअंदाज कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सख्त कदम उठाकर सड़क से अवैध पार्किंग हटाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके।








