मध्य प्रदेश

मातृ दिवस पर मां की स्मृति में लगाया बेल का पौधा, वृक्ष मित्र संस्था का भावपूर्ण आयोजन

सालीचौका में वृक्ष मित्र संस्था का 382वां पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका, नरसिंहपुर। मातृ दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित वृक्ष मित्र संस्था द्वारा भावनात्मक और प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह संस्था का 382वां पौधारोपण कार्यक्रम रहा। संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार हरियाली संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक योगेंद्र सिंह ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती चंद्रीबाई की स्मृति में नगर परिषद क्षेत्र सालीचौका के खैरुआ स्थित ऐतिहासिक श्री देव राम जानकी मंदिर परिसर में बेल (बील) का पौधा लगाया। यह पौधारोपण मां के प्रति श्रद्धा, प्रेम और भावनात्मक समर्पण का प्रतीक बन गया।

धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल

श्री देव राम जानकी मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में स्थित पंचवटी का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व माना जाता है। ऐसे पवित्र स्थल पर बेल के पौधे का रोपण आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मां की ममता पर कविता ने किया भावुक

कार्यक्रम के दौरान कवि पुरुषोत्तम ने मां की ममता, त्याग और प्रेम पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के इस अनूठे संदेश की सराहना की।

“हर विशेष अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं”

संस्था संयोजक योगेंद्र सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में रामगोपाल सर, फरहान, विकास पटेल, सरवन ठाकुर, परमलाल वर्मा, दिलशाद खान, राजा यादव सहित कई वृक्ष मित्र उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!