मध्य प्रदेश

मातृ दिवस पर मरीजों को बांटा दूध, समिति को भेंट किए गए दो ऑक्सीजन सिलेंडर

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति का सेवा भाव, अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंची मदद

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर सेवा और संवेदनशीलता से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति ने शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

समिति पिछले एक दशक से लगातार मातृ दिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाती आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए विशेष पहल की गई।

दो ऑक्सीजन सिलेंडर किए भेंट

समिति की जनहितैषी गतिविधियों से प्रभावित होकर शहर के प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी सतीश राय ने अपनी माता स्वर्गीय लक्ष्मीबाई राय, पिता स्वर्गीय बालकिशन राय, भैया स्वर्गीय नारायण राय एवं भाभी स्वर्गीय रमा राय की स्मृति में दो ऑक्सीजन सिलेंडर श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति को भेंट किए।

पूजा-अर्चना के उपरांत ऑक्सीजन सिलेंडर समिति को समर्पित किए गए। समिति द्वारा इस सेवा कार्य के लिए सतीश राय का स्मृति चिन्ह और आभार पत्र देकर सम्मान किया गया।

सेवा कार्य में कई सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम में समिति संस्थापक आशीष राय, अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैंया, संतोष तिवारी, रमाकांत गुप्ता, सतीश लवानिया, बबलू दवाईवाला, कमलेश सोनी, ललित कुर्मी, आकाश चौहान, चेतन विश्वकर्मा, प्रशांत सोनी और बंटी मेहरा सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!