मध्य प्रदेश

ब्रेक फेल होते ही पलटा ट्रक, डायल 112 ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान

झाबुआ पुलिस की तत्परता से ट्रक ड्राइवर को मिला नया जीवन

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ पुलिस की डायल 112 टीम ने एक बार फिर मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान बचा ली। थाना कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

RTO कार्यालय के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार 9 मई 2026 की रात करीब 10:26 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र में RTO कार्यालय के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। ट्रक इंदौर से गुजरात की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की FRV 02 टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

जेसीबी की मदद से निकाला चालक

घटनास्थल पर पहुंचकर प्र.आर. 359 मदनसिंह वसूनिया और पायलट कमल डामोर ने देखा कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक केबिन के मलबे में गंभीर रूप से फंसा हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जेसीबी मशीन मौके पर बुलवाई। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

समय पर इलाज मिलने से बची जान

गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को तुरंत जिला अस्पताल झाबुआ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार मिलने से चालक की जान बच सकी।

पुलिस की कार्रवाई की हो रही सराहना

झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहसिक रेस्क्यू और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। डायल 112 टीम की सक्रियता ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में पुलिस आमजन के लिए सबसे बड़ा सहारा बन रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!