शिक्षा/नौकरी

गाडरवारा में आज पहुंचेगी कौशल विकास यात्रा, विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे एआई और नई तकनीकें

आईसेक्ट संस्था की यह यात्रा स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित करेगी निःशुल्क एआई सेमिनार, कार्यशालाएं और करियर काउंसलिंग सत्र

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत देश की अग्रणी संस्था आईसेक्ट (AISECT) द्वारा निकाली जा रही कौशल विकास यात्रा का आज गाडरवारा में आगमन होने जा रहा है।

आईसेक्ट के जिला प्रबंधक के.के. साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी नवाचारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस यात्रा में शामिल विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क एआई सेमिनार, तकनीकी प्रदर्शन, कार्यशालाएं और करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नई तकनीकी दुनिया से जोड़ना और उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

जिला प्रबंधक ने बताया कि इस यात्रा से न केवल विद्यार्थियों को नई जानकारी मिलेगी बल्कि उन्हें कौशल प्रशिक्षण और भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर दिशा भी प्राप्त होगी।

BIG FESTIVE DHAMAKA SALE IS LIVE!
Get Asics Shoes Under Rs 3000 Only on Flipkart
Limited Time Deal!

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!