मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

15 अगस्त पर काबरा स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, चार मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

गाडरवारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और उत्साह के साथ गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “सेठ जगन्नाथप्रसाद जायसवाल प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन भी हुआ, जिसमें विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

शेखर व्हीकल्स के संचालक श्री रवि शेखर जायसवाल ने बताया कि पूज्य पिता सेठ जगन्नाथ प्रसाद जायसवाल की स्मृति में विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिला एवं शहर स्तर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा पिछले कई वर्षों से जारी है। इसी क्रम में इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कक्षा 12वीं जिला टॉपर

  • सत्यम रघुवंशी — पिता श्री राजकुमार रघुवंशी — 97 प्रतिशत
  • समर्थ राय — पिता स्व. श्री शुभाष राय — 96.30 प्रतिशत

कक्षा 12वीं सिटी टॉपर

  • संस्कार दुबे — पिता श्री चन्द्रप्रकाश दुबे — 92 प्रतिशत
  • आदित्य अग्रवाल — पिता श्री बृजेन्द्र अग्रवाल — 94 प्रतिशत

सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, स्कूल अध्यक्ष रामकुमार काबरा, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अनिता जायसवाल, बसंत डागा, डॉ. उमाशंकर दुबे, एडवोकेट राजेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक राजपूत सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर राघव काबरा ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!