मध्य प्रदेश

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार का 14वां संकल्प गरबा महोत्सव 14 अक्टूबर से

20 सितंबर से शुरू होगा गरबा प्रशिक्षण, सनातन संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का अनूठा प्रयास

गाडरवारा। शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प प्रतिज्ञा परिवार द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला लोकप्रिय संकल्प गरबा महोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। संस्था का यह आयोजन लगातार 14वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

चार दिवसीय संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से 11 बजे तक पुराना कॉलेज ग्राउंड, पानी की टंकी के पास, गाडरवारा में किया जाएगा।

सनातन संस्कृति की झलक के साथ होगा गरबा महोत्सव

आयोजकों के अनुसार महोत्सव में पारंपरिक गरबा एवं डांडिया के साथ सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है।

महोत्सव को लेकर संस्था द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

20 सितंबर से शुरू होगा गरबा प्रशिक्षण

संकल्प गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष गरबा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत 20 सितंबर 2026 से होगी और यह 12 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कन्या नवीन विद्या भवन स्कूल परिसर, पलोटन गंज, गाडरवारा में किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को गरबा एवं डांडिया की पारंपरिक और आकर्षक प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

सभी आयु वर्ग के लिए मात्र 200 रुपये शुल्क

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार ने बताया कि गरबा प्रशिक्षण एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए मात्र 200 रुपये रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी समय रहते अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर गरबा महोत्सव की प्रस्तुतियों के लिए तैयारी कर सकते हैं।

शहरवासियों से सहभागिता की अपील

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार ने गाडरवारा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में संकल्प गरबा महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है। संस्था का कहना है कि सामूहिक सहभागिता से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क

गरबा प्रशिक्षण एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

8085137744
9301111232
9826758918

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!