राजनीति

लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे: सालीचौका में युवा कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव का पुतला फूंका

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के विरोध में सालीचौका के गुडबाजार चौराहे पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

सालीचौका/नरसिंहपुर। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को भाजपा एवं निर्वाचन आयोग के कथित षड्यंत्र के तहत निरस्त किए जाने के विरोध में सालीचौका में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सालीचौका के गुडबाजार चौराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शाश्वत राय एवं एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष चौकसे ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शाश्वत राय ने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। लोकतंत्र की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बड़ी संख्या में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंडलम अध्यक्ष पवन शुक्ला, नगर अध्यक्ष योगेश पटेल, शैलेन्द्र पटेल, रेवाराम राजपूत, सूरज राय, भुवन पटेल, गोलू गुप्ता, सुरेश पटेल, बेन्नी सेजवार, रोहित राजपूत, विकाश कौरव, सागर श्रीवास, एकांत पटेल, सनी खरे, शिवम् राय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता होती है तो उसके खिलाफ जनआंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। :::

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!