मध्य प्रदेशराजनीति
गाडरवारा में आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
रामलीला मैदान पुरानी मंडी में जुटेंगे छात्र, आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता

गाडरवारा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गाडरवारा के रामलीला मैदान, पुरानी मंडी में किया जाएगा।
यह लाइव प्रसारण 19 सितंबर को शाम 5 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में छात्रों, आम नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गाडरवारा सतीश सैनी ने क्षेत्र के छात्रों, आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल: रामलीला मैदान, पुरानी मंडी, गाडरवारा
दिनांक: 19 सितंबर 2026
समय: शाम 5 बजे







