मध्य प्रदेश

गाडरवारा में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सख्त, 10 जुलाई तक नालों-नालियों की सफाई के निर्देश

गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए 24 वार्डों में 10 जुलाई 2026 तक नालों-नालियों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी आदेश।

गाडरवारा। नगर पालिका परिषद गाडरवारा में गुरुवार को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने की। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने शहर के सभी 24 वार्डों में सफाई व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नाला-नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव की समस्या से बचने के लिए 10 जुलाई 2026 तक सभी वार्डों में नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

अध्यक्ष ने स्वास्थ्य प्रभारी संजय श्रीवास को निर्देशित किया कि शहर में चल रहे सफाई कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा सके और निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे हो सकें।

बैठक में राजस्व सभापति चंचल कोरी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, सभी सफाई सुपरवाइजर, कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं नगर पालिका के कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!