राजनीति

मुकेश गुप्ता बने कांग्रेस नगरीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाडरवारा के मुकेश गुप्ता “बंटू” कांग्रेस नगरीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त। जीतू पटवारी के निर्देश पर हुई नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी।

गाडरवारा। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के क्रम में गाडरवारा के सक्रिय कांग्रेस नेता मुकेश गुप्ता “बंटू” को कांग्रेस के नगरीय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति जीतू पटवारी के निर्देशानुसार की गई। संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की सहमति, प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशंक जैन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुकेश गुप्ता लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और नगरीय क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी।

नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने मुकेश गुप्ता को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!