मध्य प्रदेश

गाडरवारा: त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, पूजा जैन बनीं सावन क्वीन

हरे रंग की छटा, गीत-संगीत, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, महिलाओं ने उत्साह के साथ निभाई सहभागिता

गाडरवारा। श्रावण मास की हरियाली, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति से सराबोर वातावरण के बीच त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा गाडरवारा में भव्य “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया। मंच की गाडरवारा प्रभारी श्रीमती अनिता मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन पर्व की खुशियों को साझा किया। हरे रंग की आकर्षक साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे आयोजन को रंग-बिरंगा और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सावन पर्व की महिमा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां, मनोरंजक गेम्स एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे आयोजन का माहौल उत्साह और आनंद से भर गया।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और पारंपरिक साज-सज्जा के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती पूजा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं श्रीमती दीप्ति हबे द्वितीय एवं श्रीमती पूजा तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती पूजा तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुराधा काबरा, श्रीमती मृदुला अग्रवाल, श्रीमती मधुमलानी, श्रीमती सुधा पत्लोड एवं श्रीमती सपना सोनी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिलाओं को सावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती शालिनी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच भविष्य में भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रिया शर्मा, चाँदनी दीक्षित, भारती तिवारी, अंजना मिढ़ोतिया, पूजा जैन, फूला विश्वकर्मा, मीना रघुवंशी, रेखा रघुवंशी, सुषमा राजौरिया, खुलेखा श्रीवास्तव, संध्या शर्मा, सुरक्षा सोनी, रचना तिवारी, एकता तिवारी, संगीता लवानिया, रीना लंबानिया, कुसुम दुबे, प्रियंका दुबे, दीप्ति दुबे, सुखदेवी तिवारी, आरती नामदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सावन महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति, आपसी सौहार्द और महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान गीत-संगीत, हंसी-खुशी और उत्साह का ऐसा माहौल रहा जिसने उपस्थित सभी लोगों के लिए इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!