गाडरवारा: लोक निर्माण विभाग के तीन कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान समारोह
गाडरवारा में लोक निर्माण विभाग के तीन कर्मचारियों अरविंद जायसवाल, गोपी किशन मेहरा और खचोरी लाल सेन की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने भावभीनी विदाई दी।

गाडरवारा। लोक निर्माण विभाग (PWD) में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग नरसिंहपुर के कार्यपालन यंत्री श्री अरविंद किट्हा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ श्री सागर पटेल तथा मुख्यालय प्रभारी सब इंजीनियर श्री गुलशन नागपुरे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री अरविंद जायसवाल, श्री गोपी किशन मेहरा एवं श्री खचोरी लाल सेन (खानसामा) का शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह, तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
ईमानदारी और समर्पण की सराहना
मुख्य अतिथि श्री अरविंद किट्हा ने कहा कि किसी भी विभाग की सफलता उसके कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।
एसडीओ श्री सागर पटेल ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति एक नई शुरुआत है। उन्होंने तीनों कर्मचारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कर्मचारियों और परिजनों ने किया सम्मान
समारोह में विभाग के मारुति जैन (बड़े बाबू), प्रेम कुमार कोरी, मुन्ना लाल चौधरी, प्रहलाद ठाकुर, सूरज ठाकुर, सोहन सोनी, नारायण प्रसाद मेहरा, कल्लू मेहरा, केहरसिंह कौरव, लीलाधर, भगवत तेकाम, हेमराज, संतोष कुशवाहा, चंदू खां, दीपक, सुखराम यादव, अशोक महाराज, तुफान सिंह, रमेश मदन एवं मानसिंह सहित अनेक कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया।
इसके साथ ही सीमा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, अनुज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, आशा जायसवाल, ममता जायसवाल, नंदा जायसवाल, विभोर जायसवाल, निकिता, विशाखा, वैशाली, दिनेश कुशवाहा, भरत मेहरा एवं हरिओम मेहरा सहित परिजनों ने भी पुष्पमालाएं पहनाकर एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
संगीतमय माहौल में हुई विदाई
कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तराना म्यूजिकल ग्रुप के संचालक नरेश कौरव एवं प्रेम कुमार कोरी ने सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मधुर संगीत से पूरा समारोह भावनात्मक और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएं दीं।







