सुरवारी चौराहे पर कांग्रेस का किसान सम्मेलन, किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

गोटेगांव। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के करकबेल में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करकबेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद पटेल द्वारा सुरवारी चौराहे पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे फसल का उचित मूल्य, सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली संकट और समर्थन मूल्य सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिला संगठन प्रभारी श्री दीवान शैलेन्द्र सिंह, विधानसभा प्रभारी श्री विवेक अवस्थी, वरिष्ठ नेता श्री लाखन सिंह पटेल एवं वरिष्ठ नेता श्री विभाष जैन ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्रीमती मीना शाह, वरिष्ठ नेता ठाकुर इंद्रभूषण सिंह, श्री तरबर सिंह, श्री देवेंद्र पटेल (छोटू भैया), श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री रामचरण पटेल, श्री परसराम पटेल, जिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद पटेल, श्री गिरजा शंकर कौरव, श्री सतीश सैनी, श्री लखन पटेल, श्री धनीराम पटेल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्यनारायण कौरव, श्री डीपी दुबे, श्री शंकर प्रजापति, श्री भूपेंद्र कौरव, श्री इमरान खान सहित करकबेल क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद पटेल ने सभी अतिथियों, किसानों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर आगे आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए गए।







