क्राइममध्य प्रदेश

पिटोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹81,700 का मशरूका जब्त

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पिटोल थाना झाबुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे क्रमांक 47 स्थित एक होटल के ऊपरी कमरे में दबिश देकर जुआ खेलते लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान ₹26,700 नगद, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक ताश की गड्डी सहित करीब ₹81,700 का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार ने जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी पिटोल पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर होटल में दी दबिश

पुलिस को 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे क्रमांक 47 स्थित सागर होटल, पिटोल के ऊपरी कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पांच व्यक्ति ताश के पत्तों और नगदी राशि के साथ जुआ खेलते पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने नगद राशि लगाकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया।

₹26,700 नगद और 5 मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों की अलग-अलग तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से ₹26,700 नगद, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री का कुल मूल्य करीब ₹81,700 बताया है।

होटल संचालक सहित 6 के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई में होटल संचालक सहित कुल छह व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। इनमें विजय पिता सुरेश चंद बढ़तवाल, निवासी पिटोल (होटल संचालक), दीपल पिता सतीश देसाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी बंजारवाड़ा दाहोद, अमित पिता रतनसिंह गणावा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दाहोद, राजुभाई पिता बच्चुभाई बारिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी वरमखेड़ा थाना सालार दाहोद, बाला पिता खुमान डामोर, उम्र 45 वर्ष, निवासी संगा फलिया दाहोद तथा धारू पिता कालिया भाई बारिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी मांडव रोड दाहोद शामिल हैं।

जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस ने मामले में धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 758/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक बघेल, सहायक उप निरीक्षक सुरसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 323 दिलीप डावर, आरक्षक 441 कैलाश सोलंकी एवं आरक्षक 284 अशरफ खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ एवं सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!