शेखर व्हीकल्स गाडरवारा की 26वीं वर्षगांठ ग्राहक सेवा दिवस के रूप में मनाई गई

गाडरवारा। शेखर व्हीकल्स, गाडरवारा के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 अगस्त 2026 को ग्राहक सेवा दिवस एवं गुड लाइफ गिफ्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष उपहार एवं सर्विस वाउचर वितरित किए गए।
इस अवसर पर शेखर व्हीकल्स की ओर से लगभग 1,000 सम्मानित ग्राहकों से फोन के माध्यम से संपर्क कर लंबित गुड लाइफ उपहार प्रदान करने का विशेष अभियान चलाया गया। वहीं करीब 100 ग्राहकों को गुड लाइफ गिफ्ट के साथ ₹500 से ₹2,000 तक के सर्विस वाउचर भी प्रदान किए गए।
ग्राहकों और पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्र से आए हीरो मोटरसाइकिल के सम्मानित ग्राहकों के साथ गाडरवारा नगर के पत्रकार अनिल गुप्ता, अब्दुल फिरोज खान, कमल राजपूत, मकसूद खान, राजेश, नीरज, अजय सोनी एवं आलोक खजांची की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों ने शेखर व्हीकल्स की ग्राहक सेवा एवं लंबे समय से बनाए गए विश्वास की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों एवं अतिथियों के लिए चाय एवं बिस्किट का आतिथ्य प्रदान किया गया।
26 वर्षों के विश्वास और सेवा का सफर
इस अवसर पर शेखर व्हीकल्स के संचालक रवि शेखर जायसवाल, राजुल शहर एवं राहुल शेखर जायसवाल ने सभी ग्राहकों, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “26 वर्षों का विश्वास, सेवा और साथ—शेखर व्हीकल्स परिवार की पहचान है।” उन्होंने कहा कि ग्राहकों का निरंतर विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए शेखर व्हीकल्स परिवार प्रतिबद्ध रहेगा।







