मध्य प्रदेश

मतदान ड्यूटी में अचानक गिरे पीठासीन अधिकारी, पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान

झाबुआ के मतदान केंद्र क्रमांक 102 की घटना, सीने में दर्द के बाद बेहोश होकर गिर पड़े थे पीठासीन अधिकारी; पुलिस टीम ने तत्काल CHC राणापुर पहुंचाया

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। जिला जनपद सदस्य उपचुनाव के दौरान सोमवार, 28 सितंबर को राणापुर थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 102, प्राथमिक शाला भवन छायन सेमलखेड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी दयाराम पिता गजराज चौहान को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे खड़े-खड़े गिर पड़े।

घटना के दौरान मतदान केंद्र पर तैनात प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश, थाना रायपुरिया ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए पीठासीन अधिकारी को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। समय पर दी गई इस प्राथमिक सहायता के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक के.सी. सिर्वी ने तत्काल सेक्टर मोबाइल क्रमांक 08 के अधिकारी उनि. वेस्ता सोलंकी, थाना झाबुआ कोतवाली को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने पीठासीन अधिकारी को तत्काल सीएचसी राणापुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिसकर्मियों की तत्परता और समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय सहायता से पीठासीन अधिकारी को आवश्यक उपचार मिल सका। घटना के दौरान पुलिसकर्मी चन्द्र प्रकाश द्वारा तत्काल CPR दिए जाने की कार्रवाई को पुलिस विभाग ने सराहनीय बताया है।

सराहनीय कार्य

  • निरीक्षक के.सी. सिर्वी — थाना प्रभारी राणापुर
  • उनि. वेस्ता सोलंकी — थाना झाबुआ कोतवाली
  • प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश — थाना रायपुरिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!