नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, नई कार्यकारिणी की सूची जारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित। जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति, जिला प्रभारी आलोक मिश्रा की सहमति तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल की अनुशंसा के बाद नई जिला कांग्रेस कमेटी की सूची जारी की गई।
जारी सूची में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनसे कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी जनता के बीच रहकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।










