मध्य प्रदेशराजनीति

MP News: किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल का सत्याग्रह, भोपाल में भूख हड़ताल; सरकार पर अनदेखी का आरोप

MP News: भोपाल में कांग्रेस सेवादल का किसानों के समर्थन में सत्याग्रह और भूख हड़ताल। मोहन यादव सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप।

गाडरवारा। अन्नदाता किसानों की आवाज़ को दबाने और उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया।

23 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं सागर जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा, विनोद सोनी, करेली से गोपाल गुप्ता सहित सागर जिले के कई कार्यकर्ता भोपाल में मौजूद रहे।

अवनीश भार्गव के नेतृत्व में प्रदर्शन

यह भूख हड़ताल अवनीश भार्गव के नेतृत्व में जारी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर किसानों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

किसानों की मांगों को लेकर उठाई आवाज

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्नदाताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर किसानों की समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!