मध्य प्रदेशराजनीति

MP News: एससी-एसटी आयोग में नियुक्तियां घोषित, कैलाश जाटव और रामलाल रौतेल बने अध्यक्ष; साधना स्थापक का नाम भी चर्चा में

MP News: मध्यप्रदेश में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष घोषित। कैलाश जाटव और रामलाल रौतेल को बड़ी जिम्मेदारी, महिला आयोग में साधना स्थापक का नाम चर्चा में।

भोपाल। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंजूरी के बाद सरकार ने आदेश जारी करते हुए पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग और रामलाल रौतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति आयोग में ये बने सदस्य

अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष कैलाश जाटव के साथ रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य नियुक्त किया गया है।

कैलाश जाटव इससे पहले अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2013 में नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

अनुसूचित जनजाति आयोग में दूसरी बार अध्यक्ष बने रौतेल

अनुसूचित जनजाति आयोग में दूसरी बार रामलाल रौतेल अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वे वर्ष 2010 में भी इस पद पर रह चुके हैं।

आयोग में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य नियुक्त किया गया है।

महिला आयोग में 6 साल बाद नियुक्तियां

इसी के साथ राज्य महिला आयोग में भी नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।
सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक रेखा यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी है, जबकि साधना स्थापक और समीक्षा गुप्ता को सदस्य बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य महिला आयोग में करीब 6 साल बाद नियुक्तियां होने जा रही हैं, क्योंकि यह मामला लंबे समय से कानूनी विवाद में उलझा हुआ था।

बाल संरक्षण आयोग

बाल संरक्षण आयोग के लिए डॉ निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है।

सदस्यों में सोनम निनामा, मोनिका बट्टी और सीमा सिंह के नामों पर सहमति बनी है।

बीजेपी ने भेजी थी 23 नामों की सूची

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने आयोगों और प्राधिकरणों के लिए 23 नामों की सूची दिल्ली भेजी थी। अंतिम मंजूरी के बाद अब नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही संकेत दे चुके थे कि इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की पूरी टीम एक साथ घोषित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!