मध्य प्रदेश
पूर्व सांसद नीखरा ने किया दुख व्यक्त
गाडरवारा । पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा का अल्प प्रवास पर नगर आगमन हुआ, वे नगर में शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुँचे । वीजासेन वार्ड में श्री नीखरा ने मुन्नू स्टूडियो परिवार से मुलाकात कर अब्दुल फिरोज खान के छोटे भाई अनीश खान राजू के निधन पर दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।







