क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा क्षेत्र में जुए पर बड़ी कार्रवाई, नगदी और वाहन जब्त

निभौरा के जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार, 20 हजार से ज्यादा नगदी, मोबाइल और बाइक जब्त

गाडरवारा। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना डोगरगाँव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निभौरा के जंगल में संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल और दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 14 मई 2026 को थाना डोगरगाँव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निभौरा के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग छिपकर ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गाडरवारा के नेतृत्व में थाना डोगरगाँव पुलिस की टीम ने जंगल स्थित झोरे में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से 6 आरोपियों को पकड़ लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में

  • गोरेलाल सेन निवासी परसवाड़ा थाना ठेमी
  • इरशाद अली निवासी गाडरवारा
  • महेश चौकसे निवासी कपरगांव थाना करेली
  • कोमल कौरव निवासी खड़ई थाना डोगरगाँव
  • अभिषेक कौरव निवासी शाहपुर थाना करेली
  • विष्णु पटेल निवासी घाटपिंडरई शामिल हैं।

पुलिस ने यह सामान किया जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से

  • 52 ताश पत्ते
  • ₹20,300 नगद
  • 2 मोबाइल फोन
  • 3 दोपहिया वाहन
    जब्त किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी डोगरगाँव उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, उप निरीक्षक बबीता पहाड़े, सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी, आरक्षक सोबरन ठाकुर, प्रतीक जाटव एवं महिला आरक्षक गिनी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!