मध्य प्रदेश

आगजनी से तबाह किसानों के लिए मुआवजे की मांग: किसान सभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी–एक हफ्ते में राहत नहीं तो आंदोलन

गाडरवारा क्षेत्र के पनागर, आडेगांव और सहावन के किसानों की 100 एकड़ फसल जलकर खाक

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। हाल ही में आगजनी की घटना से भारी नुकसान झेल रहे किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश किसान सभा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान सभा की जिला इकाई ने एसडीएम गाडरवारा के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल मुआवजा और राहत की मांग की है।

आगजनी में 100 एकड़ फसल बर्बाद, किसान सदमे में

27 मार्च 2026 को अज्ञात कारणों से लगी आग में पनागर, आडेगांव और सहावन क्षेत्र के किसानों की लगभग 100 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।
इसके साथ ही पाइपलाइन, डोरी, नलकूप की केसिंग और मोटरें भी जलकर बोर में गिर गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि कई किसानों के सामने खाने और मवेशियों के लिए भूसे का संकट खड़ा हो गया है।

सर्वे और बीमा प्रक्रिया में देरी से बढ़ी चिंता

किसानों का कहना है कि अभी तक नुकसान का सर्वे पूरा नहीं हुआ है और न ही बीमा कंपनियों द्वारा आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया है।
इससे पीड़ित किसान असमंजस और परेशानी में हैं।

4 सूत्रीय मांगपत्र: तत्काल राहत की मांग

किसान सभा ने प्रशासन को 4 प्रमुख मांगें सौंपते हुए कहा—

  1. एक सप्ताह के अंदर किसानों को मुआवजा दिया जाए
  2. बैंक और बीमा कंपनियों को निर्देश देकर बीमा का लाभ दिलाया जाए
  3. पीड़ित किसानों के बैंक ऋण और बिजली बिल माफ किए जाएं, नया कर्ज दिया जाए
  4. गेहूं खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर खरीदी शुरू की जाए

मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा

किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम विस्तृत मांगपत्र भी सौंपा, जिसमें खाद वितरण, समर्थन मूल्य, बिजली, सिंचाई और खरीदी से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं—

  • खाद वितरण में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था समाप्त हो
  • गेहूं रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग जल्द हो
  • समर्थन मूल्य से कम खरीदी न हो
  • आगजनी से प्रभावित किसानों को एक सप्ताह में मुआवजा मिले
  • 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
  • नर्मदा पाइपलाइन से पहले मुआवजा दिया जाए
  • मूंग खरीदी शुरू की जाए
  • गेहूं पर 175 रु प्रति क्विंटल बोनस पुनः लागू हो
  • धान 3100, गेहूं 2700 और गन्ने पर 50 रु बोनस दिया जाए
  • KCC लोन वसूली 15 मई तक स्थगित हो
  • किसानों के कर्ज और बिजली बिल माफ हों
  • वेयरहाउस का भौतिक सत्यापन किया जाए

किसान सभा की चेतावनी: आंदोलन की तैयारी

किसान सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो संगठन उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।

कई किसान नेता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सभा के वरिष्ठ नेता एन एस पटेल, लालसाहब वर्मा, नरेंद्र वर्मा, करणसिंह अहिरवार, जगदीश पटेल, विक्रम पटेल,मिथलेश शर्मा,तुलसीराम श्रीवास, आकाश सोनी,नन्हेलाल वर्मा, नरेश चौधरी, डॉ प्रेमनारायण वर्मा, मनोज पटेल, संतोष वर्मा, बबलू वर्मा, भगवानदास वर्मा, धनराज वर्मा, सूरज ठाकुर सहित अन्य किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!