मध्य प्रदेश

विनोद चौकसे बने असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष

गाडरवारा/नरसिंहपुर। असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने विनोद चौकसे को नरसिंहपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने 7 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार यह नियुक्ति लबली खनूजा एवं उमेश पाली की अनुशंसा पर की गई है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। साथ ही पूर्व में जिला अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है।

प्रांतीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि चौकसे संगठन को मजबूत करने के साथ पत्रकारों के हित में सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को सहयोग देने का आग्रह किया है।

नियुक्ति की जानकारी के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने विनोद चौकसे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!