मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत साईंनाथ विद्या मंदिर में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रों और विचारों के माध्यम से व्यक्त की अपनी कल्पना

गाडरवारा। प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 6वीं से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

इसी क्रम में साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत साईंनाथ विद्या मंदिर में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी सोनू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ विषय को केंद्र में रखते हुए अपनी कल्पनाओं को चित्रों एवं लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपनी सोच को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करना भी है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि सोनू पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को सामने रखने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!