मध्य प्रदेश

गाडरवारा में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में होगा आयोजन

गाडरवारा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को गाडरवारा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इंडियंस वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन) के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति एवं संकट मोचन रामायण सेवा समिति का विशेष सहयोग रहेगा।

तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे स्थानीय सत्यव्रत विद्या निकेतन स्कूल, जगदीश वार्ड से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक और सब्जी मंडी पहुंचेगी तथा पुनः पुरानी गल्ला मंडी होते हुए सत्यव्रत विद्या निकेतन स्कूल पहुंचकर संपन्न होगी।

हरी झंडी दिखाकर रवाना होगी यात्रा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साधना स्थापक, सदस्य राज्य महिला आयोग एवं राज्यमंत्री दर्जा, नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व मानवाधिकार आयोग सदस्य कौशलेंद्र श्रीवास्तव, श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपूरिया, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी क्लब मिनेंद्र डागा तथा संभागीय अध्यक्ष मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग आशीष राय मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियंस वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष निरंजन वैष्णव करेंगे। अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया जाएगा।

राष्ट्रभक्तों से शामिल होने की अपील

आयोजन को लेकर इंडियंस वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वैरागी ने नगर एवं क्षेत्र के सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!