मध्य प्रदेश

माटी गणेश–सिद्ध गणेश कार्यशाला सह प्रशिक्षण सम्पन्न

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका।
म.प्र. जन अभियान परिषद वि.ख. चीचली जिला नरसिंहपुर के सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया अंतर्गत जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत बारछी नवीन माध्यमिक शाला में माटी गणेश–सिद्ध गणेश कार्यशाला सह प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया एवं विद्यालय परिवार के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। राज्य शासन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश के गांव–गांव, सेक्टर और विकासखंड स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

मिट्टी के गणेश से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यशाला के दौरान लोगों को प्रेरित किया गया कि वे शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर ही स्थापना करें। इससे विसर्जन के बाद किसी भी प्रकार का जल प्रदूषण नहीं होगा और पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा।

छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता

प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति द्वारा पेन एवं पहाड़ा वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, संस्था सदस्यों और विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

प्रमुख अतिथि व सहभागी

इस अवसर पर जनपद पंचायत बाबई-चीचली अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलेश कुमार आहिवार, समाजसेवी चेतराम वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर वर्मा, प्रधान पाठक लक्ष्मी नारायण वर्मा, शिक्षक मुन्नी लाल वर्मा, विनयकांत सायलवार, ब्रजेश कौरव, प्रमोद रघुवंशी, गणेश वर्मा, श्रीमति वंदना राय एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!