गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 2 अक्टूबर को

गाडरवारा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण, गाडरवारा में आयोजित होगा। इस दौरान कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे।
आयोजकों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वराज के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा के अध्यक्ष सतीश सैनी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
स्थान: पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण, गाडरवारा
दिनांक: 2 अक्टूबर
समय: प्रातः 11 बजे
निवेदक: सतीश सैनी, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा
जय हिंद 🇮🇳







