मध्य प्रदेश

गाडरवारा में कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

गाडरवारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। झंडा चौक, बजरिया, जामा मस्जिद, पुरानी गल्ला मंडी एवं शक्ति चौक पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया।

झंडा चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सतीश सैनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्री जिनेश जैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनाब एच. व्ही. रफीक साहब, श्री बसंत डागा, श्री डॉ. उमाशंकर दुबे, श्री रमेश अग्रवाल, श्री ठाकुर शरद सिंह, श्री अतुल जैन, श्री उमाकांत गुप्ता, श्री दिग्विजय सिंह पटेल, श्री कीर्ति राज लुणावत, श्री बसंत पापा, श्री अनिल साहू, श्री मुकेश गुप्ता बंटू, श्री प्रभात कुशवाहा, श्री अवधेश रसिया, श्री रुपेश राय, श्री अशोक मंगलानी, श्री अज्जू राठौड़, श्री जयेश खजांची, श्री मुकेश सोनी, श्री संदीप कौरव, श्री अजय सोनी, श्री कमलेश सेन, श्री सर्वेश राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडलम अध्यक्ष श्री संजय कौरव, श्री मोनू झिरा, श्री हंसू राय, श्री जितेंद्र बिल्हारे, श्री मोनू पांडे, श्री मेहमूद खान, पार्षद श्री राहुल राय, श्री तिलक चौहान एवं श्री कपिल नीखरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

युवा कांग्रेस की ओर से श्री अभिषेक कौरव, श्री राजदीप दुबे, श्री यश राय, श्री ध्रुव रनवे, श्री कृष्णकांत कौरव, श्री कपिल कौरव, श्री शिवम चौकसे, श्री कृष्णा साहू, श्री हुसैन रफीक, श्री कौशिक काबरा, श्री निकेत कौरव एवं श्री आदित्य श्रीवास उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस से श्रीमती सीता चौकसे, पार्षद श्रीमती सुभी जैन, पार्षद एवं अधिवक्ता श्रीमती सत्यवती चौधरी, श्रीमती प्रियंका चांदनी दीक्षित, श्रीमती सविता सेन सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!