मध्य प्रदेश
मंत्री उदय प्रताप सिंह की अनुशंसा पर 6 हितग्राहियों को मिली आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान मद से स्वीकृत हुई राशि

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं गाडरवारा विधायक उदय प्रताप सिंह की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान मद से क्षेत्र के 6 हितग्राहियों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत सहायता राशि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। स्वीकृत राशि का विवरण इस प्रकार है—
इन हितग्राहियों को मिली सहायता
- श्री यतेन्द्र त्रिवेदी, पिता श्री दुर्गा शंकर, निवासी आमगांव छोटा, गाडरवारा — ₹50,000
- श्रीमती पुष्पा बाई पटेल, पति श्री जय शंकर पटेल, निवासी उसराय, गाडरवारा — ₹1,00,000
- बेबी उर्फ सोनाली भार्गव, पिता श्री अक्षय शर्मा, निवासी ग्राम बरांझ, हर्रई सीहोरा — ₹1,50,000
- श्री गोविंद, पिता श्री मेहरवान, निवासी आडेगांव, सालीचौका — ₹50,000
- श्रीमती विन्नो बाई, पति श्री प्रताप सिंह, निवासी काशी खैरी, तेंदूखेड़ा — ₹1,00,000
- श्रीमती हरिबाई मिश्रा, पति श्री मनमोहन मिश्रा, निवासी तूमड़ा, नरसिंहपुर — ₹1,00,000
इस प्रकार छह हितग्राहियों के लिए कुल ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान मद से स्वीकृत इस सहायता से संबंधित हितग्राहियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सहायता का लाभ दिलाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।







