मध्य प्रदेश

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई नरसिंहपुर पुलिस, समय रहते बचाई 20 वर्षीय युवती की जान

नरसिंहपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो के बाद तेन्दूखेड़ा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती को समय रहते सुरक्षित बचाकर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

नरसिंहपुर। थाना तेन्दूखेड़ा अंतर्गत एक ग्राम की 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या संबंधी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने की सूचना सायबर सेल नरसिंहपुर को प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवती को समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

प्रकरण की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी माध्यमों की सहायता से युवती के ग्राम की जानकारी प्राप्त की और तत्परता से संबंधित स्थान के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम युवती के घर पहुंची और उससे तथा उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद युवती की काउंसलिंग करते हुए उसे समझाइश दी गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सका।

पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस पूरे अभियान में थाना तेन्दूखेड़ा से थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक आरती वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र राजपूत, आरक्षक लखनलाल तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत बाडिवा एवं भूपेन्द्र नवरेती की सराहनीय भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!