मध्य प्रदेश
करणी सेना परिवार मंडीदीप ने थाना प्रभारी रंजीत सराठे का जन्मदिन मनाया

सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। करणी सेना परिवार मंडीदीप टीम द्वारा जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में मंडीदीप थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री रंजीत सराठे का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला रायसेन सह सचिव करन राजपूत ने बताया कि इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर थाना प्रभारी श्री सराठे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







