क्राइममध्य प्रदेश

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹93,720 का मशरूका जब्त

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ, 30 जून 2026। जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झाबुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, कार, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री सहित कुल ₹93,720 का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कालीदेवी निरीक्षक जयराज सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • संजय पिता ताराचंद जैन (45 वर्ष), निवासी पटेल मार्ग, राजगढ़, जिला धार।
  • उमेश पिता मोहनलाल राठौर (34 वर्ष), निवासी राजेन्द्र कॉलोनी, राजगढ़, जिला धार।
  • हुकमीचंद पिता धुर्राजी अगलेचा (35 वर्ष), निवासी दलपुरा मोहल्ला, राजगढ़, जिला धार।
  • गब्बर पिता जहिर खान (44 वर्ष), निवासी बायपास जैन गेट, बाग, जिला धार।
  • सज्जाद पिता छोटे खान मेबाती (42 वर्ष), निवासी बायपास रोड, नागेश्वर मंदिर के पास, बाग, जिला धार।

यह सामग्री हुई जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • ₹33,520 नगद
  • एक स्विफ्ट डिजायर कार (MP-09-WK-3455)
  • पांच मोबाइल फोन
  • ताश की दो गड्डियां
  • एक चटाई
  • एक गमछा

जब्त किया। जब्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹93,720 बताई गई है।

प्रकरण दर्ज

पुलिस ने थाना कालीदेवी में अपराध क्रमांक 201/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना जारी है।

अभियान रहेगा जारी

झाबुआ पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!