शिक्षा/नौकरी

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम में पुलिस अभिरक्षा मृत्यु पर हुआ प्रभावशाली मॉक ट्रायल

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम में पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु विषय पर प्रभावशाली मॉक ट्रायल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने न्यायालयीन प्रक्रिया और आपराधिक न्याय प्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया।

नर्मदापुरम। शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज के मार्गदर्शन में तथा विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य, मूट कोर्ट प्रभारी राजदीप सिंह एवं डॉ. महेंद्र सिंह पटेल भदौरिया के संयोजन में एलएलबी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु विषय पर आधारित एक प्रभावशाली मॉक ट्रायल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया, साक्ष्य परीक्षण एवं आपराधिक न्याय प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने न्यायालयीन वातावरण का जीवंत प्रदर्शन करते हुए पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु जैसे संवेदनशील विषय के विभिन्न विधिक पहलुओं को तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मॉक ट्रायल में न्यायाधीश की भूमिका हितेश चौरे ने निभाई, जबकि सूत्रधार के रूप में बुलबुल मित्रा ने संपूर्ण कार्यवाही का संचालन किया। अभियोजन अधिकारी की भूमिका कविता राजपूत तथा बचाव पक्ष के अधिवक्ता की भूमिका अनमोल दुबे ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की।

इसके अलावा विद्यार्थियों कोमल बाथरे, हितेश चौरे, राजेश चौरे, खुशी दिहारी, गुनगुन चावरे, प्रवीण यादव, जुगल किशोर, सलोनी दुबे, संजय खरे, सचिन खरे, साहिल तिलोतिया एवं अरुण यादव ने गवाह, पुलिस अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी एवं पक्षकारों की भूमिका निभाते हुए सक्रिय सहभागिता की।

महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे व्यावहारिक विधि शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!