मध्य प्रदेश

पुष्पा साहू बनीं आखिल भारतीय तेली महासभा की नरसिंहपुर महिला जिला अध्यक्ष, समाजजनों में खुशी

आखिल भारतीय तेली महासभा ने सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा साहू को नरसिंहपुर महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति के बाद समाजजनों में खुशी का माहौल है।

गाडरवारा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय एवं समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने वाली श्रीमती पुष्पा साहू जो की स्वर्गीय महेंद्र साहू प्रोफेसर की धर्मपत्नी को आखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा नरसिंहपुर महिला जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से साहू समाज एवं क्षेत्रीय समाजजनों में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार श्रीमती पुष्पा साहू की सामाजिक सेवाओं, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। यह मनोनयन मध्यप्रदेश कोर कमेटी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक रविकरण साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आरती दिनेश सिल्लन साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया की सहमति से किया गया।

मनोनीत होने के बाद श्रीमती पुष्पा साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी तथा महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और समाज में जागरूकता एवं एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!