क्राइममध्य प्रदेश

सालीचौका क्षेत्र में दो युवतियों के लापता होने से बढ़ी चिंता, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

बजरंग दल जिलाध्यक्ष के गृह क्षेत्र की घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज, पुलिस जांच का इंतजार

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका, नरसिंहपुर। सालीचौका क्षेत्र में पिछले एक माह के भीतर दो युवतियों के लापता होने की चर्चाओं ने स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया और क्षेत्रीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मामलों में युवतियों के मुस्लिम युवकों के साथ जाने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसी बीच लोगों द्वारा बजरंग दल के जिला अध्यक्ष के गृह क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सवाल उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में नवरात्रि महोत्सव के दौरान लव जिहाद विषय पर झांकी को लेकर शिवम राय चर्चा में रहे थे।

क्षेत्र में उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं से अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी प्रकार का अपराध हुआ है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि युवतियों की सुरक्षित तलाश सुनिश्चित की जाए तथा मामले में अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी नजर रखी जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!